Top News

*बिल्डिंग मैटेरियल मालिक को तमंचा लगा बनाया सोते समय बंधक लाद ले गए 70 कुन्तल सरिया*

*बिल्डिंग मैटेरियल मालिक को तमंचा लगा बनाया सोते समय बंधक लाद ले गए 70 कुन्तल सरिया*

राज त्रिपाठी उत्तर प्रदेश न्यूज 21/आल इंडिया प्रेस एसोसिएशन कानपुर देहात*
कानपुर देहात:शनिवार की रात अज्ञात ट्रक पर आए एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने न्योराज समस्तपुर में एक सरिया सीमेंट मोरंग गिट्टी विक्रेता दुकानदार के यहां से 70 कुंटल सरिया लाद ली और फरार हो गए । बदमाश अपने साथ लाए सीढ़ी पीछे की दीवार पर लगा कर ऊपर दूसरी मंजिल पर चढ़े और वहां दुकान मालिक को चारपाई पर सोते समय ही तमंचा लगा  अंगौछे से बांध दिया। उसके बाद दर्जन भर आये बदमाशों ने सरिया लाद कर मौके से फरार हो गए। बदमाशों के जाने पर किसी प्रकार अपने हाथ पैर छुड़ाकर दुकानदार चिल्लाया तो आसपास खेतों पर अपना बाजरा रखा रहे ग्रामीण दौड़े। किंतु तब तक बदमाश भाग चुके थे। जल्दबाजी में  बदमाश अपनी जो साथ बांस की सीढ़ी लाये हुए थे वह छोड़ कर  गए हैं। वहीं पीड़ित ब्रजेन्द्र उर्फ नन्हे
गांव वालों के साथ अपनेभाई उपेंद्र के आने पर उसने इसकी सूचना यूपी 112 डायल कर पुलिस को दी । रात में ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसकी जानकारी पाकर घटनास्थल पर सीओ राम शरण सिंह व अन्य पुलिस बल भी पहुंचा और घटना का जायजा लिया।
 इसकी रिपोर्ट कराने आए दुकानदार न्योराज समस्तपुर निवासी बृजेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी दुकान रसूलाबाद विसधन मार्ग के किनारे मझपुरवा न्योराज समस्तपुर रोड पर है। रात 12 से 2 बजे के मध्य 14 -- 15  बदमाश पीछे की दीवार पर सीढ़ी लगाकर घुसे और उसे सोते समय ही तमंचा लगा  अंगौछे से चारपाई पर बांध दिया। दो लोग उसके पास तमंचा लेकर खड़े हो गए ताकि वह चिल्ला न सके। शेष साथियों ने मिलकर उसकी 70 कुंटल सरिया ट्रक पर लाद ली। इसके बाद वे लोग चले गए जिसकी सूचना पुलिस ने अपने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया  एडिश्नल एसपी ने खुद ही रात्रि में मौके पर जाकर  घटना स्थल का निरीक्षण किया इसके बाद एडिश्नल ने फॉरेंसिक टीम बुला घटना स्थल के साक्ष्य संकलन किये पुलिस इस प्रकार हुई घटना की वारीकी से जाँच में जुटी हुई है

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم