Top News

*नहीं रहे इंग्लैंड के पूर्व ऑल राउंडर डेविड केपल, 57 साल की उम्र में हुआ निधन।*

उत्तर प्रदेश न्यूज 21

इंग्लैंड के पूर्व ऑल राउंडर डेविड केपल का गंभीर बीमारी के चलते देहांत हो गया है।आपको बता दें कि डेविड केपल पिछले दो सालों से ब्रेन ट्यूमर से जूझ रहे थे।
 ऐसा था डेविड केपल का क्रिकेट करियर
इंग्लिश क्रिकेटर डेविड केपल काउंटी में जन्मे इकलौते क्रिकेटर थे, जिन्होंने 77 साल के इतिहास में इंग्लैंड की टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट खेला था. डेविड केपल ने साल 1987 से लेकर 1990 तक इंग्लैंड के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेला. इस दौरान केपल ने 15 टेस्ट मैचों में गेंद से कमाल दिखाते हुए 21 विकेट चटकाऐ और बल्ले से धमाल मचाते हुए 2 अर्धशतक की मदद से 374 रन भी बनाए. इसके अलावा डेविड केपल  ने 23 वनडे में 17 विकेट के साथ-साथ 327 रन बनाए, जिसमें 1 फिफ्टी भी शामिल है. आपको बता दें कि डेविड केपल ने पाकिस्तान के खिलाफ 1987 में अतंरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था. जबकि अपनी काउंटी टीम नार्थम्पटनशायर के लिए साल 1981 से 1998 के दौरान केपल ने 270 फर्स्ट क्लास मैच भी खेले थे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم