मोबाइल वैन से 25 नमूनों की जांच में आठ फेल
नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश न्यूज21/ऑल इंडिया प्रेस एसोशियेशन
बेला(औरैया)। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने एफएसडब्ल्यू (फूड सेफ्टी ऑन व्हील) के माध्यम से लोगों को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। मोबाइल वैन से जगह-जगह जाकर खाद्य पदार्थों की जांच की गई। 25 नमूनों में से आठ फेल हो गए।शनिवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के खाद्य सुरक्षा अधिकारी माता शंकर बिंद के नेतृत्व में एफएसडब्लू की मोबाइल लैब की वैन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। मोबाइल लैब से खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम सुनील सिंह व झांसी लैब के खाद्य विशेषज्ञ विपिन शुक्ला ने खाद्य पदार्थों की जांच की। जांच में मिठाइयों में मैदा, अरारोट निकला व किराना दुकानों में भी मिलावटी सामान मिले।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know