Top News

*डीएम की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस 15 को अकबरपुर तहसील में होगी आयोजित*

डीएम की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस 15  को अकबरपुर तहसील में होगी आयोजित 
उत्तर प्रदेश न्यूज 21/आल इंडिया प्रेस एसोसिएशन

कानपुर देहात:14 सितम्बर 2020
शासन के निर्देशों के तहत जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र ने बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस रोस्टर के अनुसार 15 सितम्बर 2020 मंगलवार को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता मंे जिलास्तरीय तहसील सम्पूर्ण दिवस अकबरपुर तहसील में आयोजित की जायेगी।  तहसील भोगनरीपुर में मुख्य विकास अधिकारी जोगिन्दर सिंह, तहसील डेरापुर में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व साहब लाल तथा तहसील सिकन्दरा मंें अपर जिलाधिकारी प्रशासन पंकज वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की जायेगी। इसी प्रकार 6 अक्टूबर 2020 को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील भोगनीपुर में जिलास्तरीय, तहसील डेरापुर में मुख्य विकास अधिकारी, तहसील सिकन्दरा में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व तथा तहसील रसूलाबाद में अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में सम्पन्न की जायेगी। इसी प्रकार 20 अक्टूबर को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिलास्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील डेरापुर में, तहसील सिकन्दरा में मुख्य विकास अधिकारी, तहसील रसूलाबाद में अपर जिलाधिकारी वित्त एंव राजस्व व अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में तहसील मैथा में आयोजित की जायेगी। इसी प्रकार 3 नवम्बर को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सिकन्दरा में आयोजित की जायेगी तथा तहसील रसूलाबाद में मुख्य विकास अधिकारी, तहसील मैथा में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व व तहसील अकबरपुर में अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में सम्पन्न होगी। वहीं 17 नवम्बर को जिलास्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजित जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील रसूलाबाद में आयोजित की जायेगी तथा तहसील मैथा में मुख्य विकास अधिकारी, तहसील अकबरपुर में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व व तहसील भोगनीपुर में अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया जायेगा। इसी प्रकार 1 दिसम्बर को जिलास्तरीय सम्र्पूण समाधान दिवस जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील मैथा में, मुख्य विकास अधिकारी अकबरपुर तहसील में, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व भोगनीपुर में, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डेरापुर में समस्याओं को सुनेंगे। जिसमें फरियादी अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते है। उन्होंने बताया कि उक्त तिथियो में यदि किसी तिथि को सार्वजनिक अवकाश होता है, तो सम्पूर्ण समाधान दिवस अवकाश के अगले दिवस आयोजित किया जायेगा।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم