10 लीटर 14 क्वार्टर शराब समेत तीन लोगों को पकड़ा
औरैया:थाना दिबियापुर के उप निरीक्षक कुलदीप कुमार ने शुक्रवार की शाम करीब सवा 6 बजे थाना क्षेत्र के सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के समीप सुरेश उर्फ कल्लू पुत्र राधा कृष्ण निवासी आजाद नगर कलेक्ट्री रोड दिबियापुर के कब्जे से 14 क्वार्टर देशी शराब बरामद कर पकड़ लिया। इसी तरह से कोतवाली अजीतमल के उप निरीक्षक भरसेन चौकी इंचार्ज विनोद कुमार ने शुक्रवार को दुर्वासपुर पुलिया के समीप सुरेश कुमार पुत्र महावीर सिंह निवासी ग्राम दुर्वासपुर कोतवाली अजीतमल के कब्जे से 5 लीटर कच्ची नाजायज शराब बरामद कर धर दबोचा। इसी तरह से थाना एरवाकटरा के उप निरीक्षक दिनेश शंकर चौबे ने शुक्रवार को थाना क्षेत्र के वरियानी पेट्रोल पंप के पहले असित कुमार पुत्र ताहर सिंह निवासी ग्राम दिलालपुर थाना एरवाकटरा के कब्जे से 5 लीटर कच्ची देशी शराब बरामद कर पकड़ लिया। संबंधित थाना कोतवाली पुलिस ने पकड़े गये नामजद आरोपितों के खिलाफ आवकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know