ब्यूरोचीफ:-सौरभ त्यागी के साथ महेन्द्र सिंह मदारीपुर
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने सिद्धार्थ यादव पर एक बार फिर भरोसा जताया तथा चौथी बार युवजन सभा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। युवजन सभा के जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर उनके समर्थकों ने मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया।
युवा नेता के रूप में अपनी पहचान बना रहे संतोष यादव के कनिष्ठ पुत्र सिद्धार्थ यादव ने 2008 में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की तथा पार्टी हित के लिये काम करने लगे। उनकी मेहनत रंग लाई तथा 2 वर्ष बाद ही उन्हें यूथ विग्रेड का जिला उपाध्यक्ष बना दिया गया। पार्टी के प्रति समर्पण के चलते उन्हें 2013 में यूथ विग्रेड का प्रदेश सचिव बना दिया गया। प्रदेश स्तर पर एक वर्ष काम करने के बाद प्रदेश में सत्तारूढ़ पार्टी ने 2014 में युवजन का जिलाध्यक्ष बनाया। पार्टी में मचे घमासान के दौरान अखिलेश यादव को पार्टी से निकाले जाने से नाराज होकर उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया। अखिलेश यादव के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के 2016 तथा 2018 में जिलाध्यक्ष बनाया गया है। कार्यकारिणी भंग होने के उन्हें भी हटना पड़ा। 2020 में उन्हें युवजन सभा का चौथी बार जिलाध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम की घोषणा के बाद उनके समर्थकों में खुशी दौड़ गयी।

إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know