जिला विद्यालय निरीक्षक ने मानी शिक्षक संघ की मांग
औरेया । गुरुवार को शिक्षक संघ के पदाधिकारियों द्वारा एनपीएस कटौती में आ रही समस्या के सम्बंध में ज्ञापन सौंप कर वार्ता की गई प्रमुख बिंदु एनपीएस में काटा गया धन खातों में नही पहुंच रहा है, इस समस्या पर जिला विद्यालय निरीक्षक ह्रदय नारायण त्रिपाठी द्वारा लेखाकार रमन दीक्षित को निर्देशित किया गया कि तुरन्त कार्यवाही प्रारम्भ कर 1 माह के भीतर खातों में धन प्रदर्शन की कार्यवाही की जाए। पुराने एनपीएस कटौती में यह निश्चित हुआ है कि यदि कर्मचारी विकल्प लेता है कि उसे पुरानी कटौती नही करानी है तो वह न करने का विकल्प लिख के प्रस्तुत कर सकता है साथ ही यदि कटौती करनी है तो उसे नियुक्ति तिथि से प्रारम्भ कर सकता है। प्रदेशीय सदस्य कार्य0 सतेंद्र सिंह राठौर,जिलाध्यक्ष सुनील मिश्र,मंत्री साधयेश सिंह,शिवबीर यादव ने बताया कि इस सम्बंध में कल शिक्षक विधायक मा0 जैन साहब की बात भी जिला विघालय निरीक्षक से हुई थी उसके बाद प्रतिनिधिमंडल भेंट करने आया है पदाधिकारियों ने म0 जैन साहब व जिला विधालय निरीक्षक का समस्या निस्तारण के लिए आभार प्रदर्शित किया है। अन्य पदाधिकारियो में उमाकांत पटेल,जितेंद्र बहादुर,डॉ अजय सिंह,अनुराग पांडेय,अनुपम कटारे,अरुण त्रिपाठी,गोविंद सिंह,व अन्य तमाम शिक्षक उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know