Top News

भाजयुमो द्वारा हनुमानगढ़ी मंदिर उमरी मे बरगद का पौधा लगाकर वृक्षारोपण और राम दरबार में 11 किलो लड्डू वितरित किया गया।

भाजयुमो  द्वारा हनुमानगढ़ी मंदिर उमरी मे बरगद का पौधा लगाकर वृक्षारोपण और राम दरबार में 11 किलो लड्डू   वितरित किया गया। 


 दिबियापुर (औरेया) । बीते  बुधवार को श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के द्वारा श्री रामजन्मभूमि मंदिर के भूमिपूजन के शुभअवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के द्वारा सम्पन्न होने पर पूरे विश्व में खुशी की लहर दौड़ गई और राम भक्तों की वर्षो की आस अब पूरी होते देख रामभक्तों का खुशी का ठिकाना नहीं रहा ,, इस पावन अवसर पर दिबियापुर निवासी अमित तिवारी (रवि) महामंत्री भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के द्वारा हनुमानगढ़ी मंदिर उमरी मे बरगद का पौधा लगाकर वृक्षारोपण किया गया और राम दरबार में 11 किलो लड्डू का प्रसाद चढ़ाकर लोगों को वितरित किया गया। और इसके साथ ही युवा मोर्चा महामंत्री द्वारा युवा मोर्चा टीम के सभी सदस्यों को घरों में लगाने के लिए भगवा ध्वज और पांच-पांच दिये घरों में जलाने के लिए वितरित किए गए इसके बाद हरचंदपुर रोड पर कार्यकर्ताओं के द्वारा भगवा झंडे, फूल माला और गुब्बारे लगाकर राम दरबार सजाया गया और सांउड की धुन पर राम भक्तों ने थिरक-थिरक कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बिल्कुल साधारण तरीक़े से मास्क और सेनेटाइजर का प्रयोग करते हुए सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए जश्न मनाया। इस दौरान  कार्यकर्ताओं के द्वारा सभी राहगीरों को मिठाई वितरित की गई। इस मौके पर अमित तिवारी (रवि) महामंत्री भाजयुमो, डा० सुवेन्द्र सिंह गौर जिलाध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ, विजय वर्मा जिला मंत्री भाजयुमो, अवनीत तिवारी मंडल उपाध्यक्ष भाजयुमो, पवन भदौरिया मंडल उपाध्यक्ष, कन्हैया पांडेय मंडल मंत्री, हिमांशु सक्सेना, सचिन पाण्डेय, पंकज राजपूत, रविशंकर शर्मा, रितिक दुबे, अनुराग तिवारी, सुनील राजपूत, अमन दीक्षित, प्रशांत शुक्ला, विष्णु पांडेय, गौरव पांडेय, कल्लू यादव, वैभव गुप्ता, अजय राठौर, राहुल राजपूत, राम जी पंडित सहित कई अन्य कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने