*गरीब छात्रों को सरकार मोबाइल व डाटा उपलब्ध कराए*
दिबियापुर । गूगल मीट के माध्यम से अंतर्जनपदीय शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की प्रादेशिक बैठक संम्पन्न हुई जिसमें शिक्षक समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई।संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश पांडेय ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते विद्यालय में छात्रों को बुलाना सम्भव नहीं है, अतः ऑनलाइन कक्षाएं चलाई जा रहीं हैं। ऑनलाइन कक्षाओं की सफलता के लिए सरकार को चाहिए कि छात्रों को निशुल्क मोबाइल उपलब्ध कराए क्योंकि गांव की गरीब जनता के पास मोबाइल नहीं है ऐसे में ऑनलाइन क्लास सम्भव नहीं है।जिन बच्चों के घरों में मोबाइल है भी उनके पास इतने पैसे नहीं हैं कि प्रति माह डाटा रिचार्ज करवा सकें।अतः सरकार को इस ओर ध्यान देना होगा।प्रदेश महामंत्री वाहिद अली ने कहा कि संगठन शीघ्र ही बेसिक शिक्षा परिषद सचिव से मिलकर इस सम्बंध में वार्ता करेगा।जनपद औरैया जिलाध्यक्ष मनोज त्रिपाठी ,उपाध्यक्ष सुबोध कुमार आदि बैठक में उपस्थित रहे।संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष व संरक्षक पंकज तिवारी ने संगठन के इस फैसले की सराहना की। पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि जनपद में विकलांग शिक्षकों को विगत 6 माह से वेतन नहीं मिल रहा है।इस पर प्रदेश अध्यक्ष कमलेश पांडेय ने कहा कि बेसिक शिक्षा मंत्री से इस सम्बंध में वार्ता की जाएगी और हर सम्भव प्रयास किया जाएगा जिससे जनपद औरैया की इस समस्या का निराकरण हो।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know