Top News

अजीतमल में यमुना नदी के पानी के जलस्तर के बढ़ने से लोगों को हुई चिंता, जिला प्रशासन हुआ अलर्ट।

अजीतमल में यमुना नदी के पानी के जलस्तर के बढ़ने से लोगों को हुई चिंता, जिला प्रशासन हुआ अलर्ट

उत्तर प्रदेश न्यूज21 नवनीत गुप्ता

औरैया: पहाड़ियों में हो रही लगातार बारिश के चलते यमुना नदी का जलस्तर बढ़ रहा है आपको बता दें कि पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के चलते यमुना नदी का जलस्तर बढ़ रहा है जमुना नदी का 13 मीटर खतरे का निशान है बताते चलें कि पिछली बार हथिनीकुंड कोटा बैराज से लाखो की संख्या में पानी छोड़े जाने से यमुना का जलस्तर बड़ गया था जिससे  औरैया के आस पास के गावो में पानी घुस गया था।

जिससे लोगो को काफी तबाही व मुसीबत का सामना करना पड़ा था। ग्रामीणों में जलस्तर बढ़ जाने से भय व्याप्त है। यमुना नदी का जलस्तर 24 घंटे में डेढ़ मीटर बढ़ गया है। जिससे यमुना का जलस्तर अब लगभग 103 मीटर पहुंच गया है । जो कि अब खतरे के निशान से लगभग 10 मीटर नीचे है। वही 113 मीटर  खतरे का निशान है। जिला प्रशासन  पूरी तरह से अलर्ट हो गया है । पिछली बार जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों की सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हो गई थी घर भी गिर गए थे ग्रामीणों को काफी मुसीबत का सामना करना पड़ा था

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم