Top News

जिले में धूमधाम से मनाया गया जगह जगह स्वतंत्रता दिवस!

उत्तर प्रदेश News21
औरैया-जिले में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,
 
औरैया-राष्ट्र का 74वाॅ स्वाधीनता दिवस सीएमओ आफिस में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर देश की खुशहाली, अमन-शान्ति, समृद्धि के लिए मस्जिद, मंदिर, गुरूद्वारों में विशेष प्रार्थनाऐं आयोजित की गयी। सरकारी एवं गैर सरकारी इमारतों पर तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार ध्वजारोहण किया गया।


कोविड-19 के चलते कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले लोगों ने मास्क व सेनिटाईज़र के साथ ही सामाजिक दूरी के मानकों का पालन भी किया।
जिला कार्यालय में सीएमओ अर्चना श्रीवास्तव, जिलाधिकारी अभिषेक सिंह मीणा,एसपी सुनीति तथा जिले के सभी थाने में द्वारा ध्वजारोहण किया गया। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह मीणा तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसपी सुनीति ने शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

ध्वजारोहण के उपरान्त कलेक्ट्रेट में अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी श्री अभिषेक सिंह मीणा ने शहीदों दिवंगत हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि देश की आजादी में शहीदों का योगदान लम्बे समय तक याद रखा जायेगा। हमें शहीदों के सपनों के अनुरूप देश के निर्माण के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए, यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। आज के विकसित भारत ने विश्व पटल पर अपनी विशिष्ट पहचान बनायी है। कृषि, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकीय, अन्तरिक्ष विज्ञान, परमाणु विज्ञान के क्षेत्र में जो सराहनीय उपलब्धियाॅ हासिल की हैं। उसकी विश्व पटल पर तारीफ हुई है। आज भारत देश विश्व में एक शक्ति बनकर उभरा है।
सीएमओ अर्चना श्रीवास्तव ने जनपद वासियों को शुभकामनाऐं देते हुए कहा कि आज के वर्तमान दौर में हम कोरोना संक्रमण जैसी संक्रामक बीमारी से गुजर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए कई अहतियाती कार्य किये गये हैं। प्रशासन के सभी अधिकारी व कर्मचारी पूरी तत्परता एवं निष्ठा के साथ दिन-रात कोविड-19 संक्रमण से बचाव एवं उसको रोकने के लिए कार्यरत हैं। उन्होंने जनपद वासियों से अपील की कि कोरोना से बचने के लिए जागरूक रहें तथा सतर्कता बरतें, अनिवार्य रूप से मास्क एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन करते हुए सेनिटाईज़र एवं हैण्डवाॅश की आद
त को अपनी जिन्दगी में शुमार करें क्योंकि सावधानी, जागरूकता एवं बचाव से ही हम कोरोना संक्रमण से दूर रह सकते हैं।

इस अवसर पर अलग अलग जगह जिलाधिकारी अभिषेक सिंह मीणा, एसपी सुनीति, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ.अर्चना श्रीवास्तव,आयुषमान प्रभारी डॉ ज्योतेंद्र मिश्रा, एसीएमओ डाॅ.शशिप्रभा,डॉ एसके दीक्षित डिप्टी सीएमओ,पुनीत कुमार,दिलीप कुमार,खारे जी एवन आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم