केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने आज राजधानी के विजय चौक के पास से एक संदिग्ध शख्स को पकड़ा है। फिरदौर नाम का ये युवक संसद भवन के आस पास घूम रहा था। संदिग्ध गतिविधियों के चलते वहां मौजूद सीआरपीएफ जवानों ने इसे पकड़ लिया।
उत्तर प्रदेश न्यूज 21
नई दिल्ली: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने आज राजधानी के विजय चौक के पास से एक संदिग्ध शख्स को पकड़ा है।फिरदौर नाम का ये युवक संसद भवन के आस-पास घूम रहा था।संदिग्ध गतिविधियों के चलते वहां मौजूद सीआरपीएफ जवानों ने इसे पकड़ लिया।पूछताछ करने पर उसने अपने बारे में अलग-अलग जानकारियां दीं, फिर इसके बाद इस युवक को पार्लियामेंट थाने ले जाया गया जहां इससे नए सिरे से पूछताछ चल रही है।वहीं अन्य एंजेंसियों को भी इसकी जानकारी दी गई है।
साजिश की आशंका
फिरदौस के पास एक पेपर भी मिला है जिसमें एक कोडवर्ड भी है।वहीं उसके पास से 2 पहचान पत्र आधार कार्ड और एक ड्राइविंग लाइसेंस मिला है।दोनों दस्तावेजों में उसका नाम अलग अलग है।ड्राइविंग लाइसेंस में उसका नाम फिरदौस है जबकि आधार कार्ड में नाम मंजूर अहमद अहंगेर है।जो रथसून बीरवाह, बडगाम का रहने वाला है।उसके पास से एक बैग भी बरामद हुआ है।CRPF से बातचीत में वो कई बार अपनी बातों से पलटा इसके बाद फौरन पुलिस और अन्य एजेंसियों को सूचना दी गई।पहले उसने बताया कि 2016 में घूमने के लिए दिल्ली आ चुका था।फिर बोला वो लॉकडाउन में दिल्ली आया था।और तभी से यहीं पर हैउसने कभी जामिया, फिर निजामुद्दीन तो कभी जामा मस्जिद इलाके में रहने की जानकारी दी।

إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know