Top News

*पूर्व विधायक योगेंद्र पाल के अंतिम दर्शन को पंहुचे राम सिंह यादव नीरज गौर सौरभ सिंह देवेन्द्र व अन्य सपाई।*

*पूर्व विधायक योगेंद्र पाल के अंतिम दर्शन को पंहुचे राम सिंह यादव नीरज गौर सौरभ सिंह देवेन्द्र व अन्य सपाई।*

उत्तर प्रदेश न्यूज 21अजितप्रतापसिंह
              
                                                              
कानपुर देहात: विधानसभा भोगनीपुर के पूर्व विधायक योगेंद्र पाल का लम्बी बीमारी के बाद उपचार के दौरान कल निधन हो गया जनपद में सूचना मिलते ही शोक की लहर दौड़ गयी अंतिम दर्शनों को जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह यादव जिला पंचायत सदस्य नीरज सिंह गौर व जिलामंत्री सौरभ सिंह देवेन्द्र व समाजवादी नेता पंहुचे।
पूर्व विधायक योगेंद्र पाल काफ़ी समय से बीमारी से जूझ रहे थे उनका लंबे समय से हृदय रोग संस्थान कानपुर में उपचार चल रहा था मग़र पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य अधिक ख़राब होने के कारण संजय गाँधी लखनऊ में भर्ती थे मग़र कल सुबह अचानक साँस लेने में अधिक परेशानी हुई और उसी वक़्त उन्होंने अंतिम साँस ली।  इस दुःख भरी सूचना पर जनपद व समाजवादी पार्टी में शोक छा गया।
दोपहर लगभग 03:00 बजे विधायक योगेंद्र पाल का पार्थिव शरीर उनके निवास पुखरायाँ पँहुचा फ़िर अंतिम संस्कार के लिए मीरपुर पुखरायाँ पँहुचा जँहा जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह यादव अकबरपुर - रनियां पूर्व प्रत्यासी नीरज सिंह गौर समाजवादी पार्टी के जिलामंत्री सौरभ सिंह देवेन्द्र जिला पंचायत सदस्य कल्लू यादव अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष शेखू खान आदि ने पार्थिव शरीर के दर्शन कर पुष्प अर्पित श्रद्धांजलि दी।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم