Top News

मशीन से खुदाई का विकास कुंज के लोगों ने किया विरोध

मशीन से खुदाई का विकास कुंज के लोगों ने किया विरोध 
विरोध के चलते पाइपलाइन का कार्य रुका 
 दिबियापुर। शुक्रवार को टोरंटो कंपनी द्वारा बिछाई जा रही पीएनजी गैस की पाइप लाइन की खुदाई का कार्य विकास कुंज के बाशिंदों के विरोध के चलते पुलिस ने रुकवा दिया लोगों का आरोप है कि मजदूरों से खुदाई ना कराके कंपनी जेसीबी मशीन से खुदाई कर रही है। जिससे यहां के लोग बेरोजगार हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार दिन के 11:00 बजे के करीब भारी संख्या में लोग बिछाई जा रही गैस पाइपलाइन का विरोध करने लगे और पाइपलाइन खोद रहे जेसीबी के चालक को रोक दिया लोगों ने इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी मौके पर पहुंचे एसआई मुकेश प्रताप थानाध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा कंपनी के ठेकेदार से बात करके कार्य को रुकवा दिया लोगों का कहना है कि जेसीबी मशीन के जरिए कार्य
होने के चलते मजदूरों को काम नहीं मिल पा रहा है घटना को लेकर प्रभारी थाना ने बताया की मौके पर पहुंचकर कार्य बंद करा दिया गया है ठेकेदार से कहा गया है कि वह सक्षम अधिकारी से इस तरह का आदेश लाये। इसके बाद ही चालू हो सकेगा हालांकि उन्होंने बताया कि ठेकेदार के वर्क आर्डर में
कार्य मशीन से करने के लिए अधिकृत किया गया है लेकिन उसमें जेसीबी का कहीं जिक्र नहीं है इसलिए स्पष्ट आदेश की अपेक्षा के लिए की गई है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم