Top News

बेला पुलिस ने चौबीस घंटे में पकड़े लूट के दो आरोपी

*बेला पुलिस ने चौबीस घंटे में पकड़े लूट के दो आरोपी*
● *पुलिस अधीक्षक सुश्री सुनीति, सीओ मुकेश प्रताप के निर्देशन में बेला पुलिस को मिली सफलता*
घनश्याम सिंह
औरैया: बेला थाना पुलिस ने चौबीस घंटे में महिला के साथ हुई लूट की घटना का अनावरण करते हुए  दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे।।
      विगत दिवस ग्राम नुनारी के पास हुई लूट की एक वारदात में बेटे के साथ चक्की कारखाना से जा रही गंगा देवी पत्नी रामपाल निवासी नन्दपुर को  बाइकर्स गैंग के दो अज्ञात बदमाशों ने रोककर एक मोबाइल,सोने का माला लूट लिया था,घटना
की महिला के बेटे ने पुलिस को सूचना दी थी,इस पर सक्रिय थानाध्यक्ष पप्पूसिंह ने पुलिस अधीक्षक सुश्री सुनीति व सीओ मुकेश प्रताप के निर्देश पर आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीम बनाई थी, तभी सुजान पुरवा चौकी इंचार्ज नीरज त्रिपाठी को सूचना मिली कि दो संदिग्ध युवक पटना नहर पर  किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़े हैं, इस पर चौकी इंचार्ज नीरज त्रिपाठी ने हमराही आरक्षी मदनलाल, अभिषेक के साथ छापा मार कर धर्मेंद्र पुत्र रामनारायन कंजड़ निवासी मक्का पुरवा थाना शिवराजपुर कानपुर देहात,अनूप पुत्र पप्पू कंजड़ निवासी तमोली मंदिर तिर्वा कन्नौज को गिरफ्तार किया, उनके पास से लूट का मोबाइल,मटरमाला,पन्द्रह हजार रुपये,एक तमंचा दो कारतूस,ढाई सौ ग्राम चरस व बाइक बरामद की,जिन्हें जेल भेजा गया।।
फ़ोटो:लूट के आरोपी

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم