उत्तर प्रदेश न्यूज 21 रिपोर्ट, मोहम्मद जावेद अदी/अजितप्रतापसिंह लालू
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पिपरी गांव के समीप एक कार सवार ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति गढ्ढे में जा गिरा और घायल हो गया टक्कर मारने के बाद कार रोड के किनारे पलट गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस के द्वारा घायल को उपचार के लिए सीएचसी पुखरायां लाया गया जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के करियापुर गांव निवासी विमलेश पुत्र रामसेवक भोगनीपुर से मोटरसाइकिल द्वारा अपने घर करियापुर गांव जा रहा था अभी वह पिपरी गांव के समीप पहुंचा ही था कि अचानक एक कार सवार ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया स्थानीय लोगो के द्वारा 108 नम्बर एम्बुलेंस को सूचना दी गई सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे 108 एम्बुलेंस के पायलट अनुराग पांडेय द्वारा घायल व्यक्ति को उपचार के लिए सीएचसी पुखरायां लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया।
कार पलटने के बाद कार सवार कार को छोड़ के भाग निकले सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लिया।


إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know