Top News

टीवी पर क्राइम सीरियल देखकर किया सास का कत्ल और पड़ोसियों से कहा...

टीवी पर क्राइम सीरियल देखकर किया सास का कत्ल और पड़ोसियों से कहा...

उत्तरप्रदेश न्यूज़21,जयपुर | Published By: Arun BinjolaUpdated: Wed, 05 Aug 2020 04:28 PM

राजस्थान के जयपुर शहर में एक सास को अपनी बहू की आजादी में बार-बार दखल देना महंगा पड़ गया। रोक टोक से परेशान हो बहू ने मूसली से हमला कर सास को मौत के घाट उतार दिया। सास की हत्या करने के बाद बहू घर से बाहर आई को पड़ोसियों से बोली कि उसकी सास को कुछ लड़के मार रहे है। जब लोग अंदर गए तो वहां कोई नहीं था और उसकी सास का शव बेड पर पड़ा हुआ था। यह मामला जयपुर के विद्याधर नगर का है। 

बताया जा रहा है कि सास की हत्या करने से पहले आरोपी बहू ने टीवी पर क्राइम सीरियल देखा और वहां से हत्या का आइडिया लेकर फिर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। बहू निशा कई दिन से सास की हत्या की साजिश रच रही थी। हत्या से पहले निशा ने कई बार क्राइम सीरियल देखकर हत्या का प्लान बनाया, जिसके बाद उसने मौका पाकार वारदात को अंजाम दिया। 

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर जांच कर कुछ घंटों में वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी बहू निशा बानो को गिरफ्तार कर लिया।  पुलिस ने बताया कि विद्याधर नगर सेक्टर 8 निवासी मोहम्मद

इकबाल और उनके पिता मंगलवार सुबह साढ़े 9 बजे घर से काम पर चले गए। पीछे से निशा बानों ने अपनी 45 वर्षीय सास आबिदा बानो की हत्या कर दी।

इस तरह दिया हत्या की वारदात को अंजाम
निशा की अपनी सास आबिदा से कई दिनों से कलह चल रही थी। तबीयत खराब होने से आबिदा बेड पर सो रही थी इसी दौरान निशा ने लोहे की मूसली पर प्लास्टिक कवर लगाकर वार हत्या कर दी। सास की हत्या करने के बाद निशा ने मूसली से प्लास्टिक कवर हटाकर किचन के सिंक में डाल दिया। 

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم