Top News

नल में लगी समर में करेंट आने से महिला की मौत।


जालौन यूपी
ब्यूरो सौरभ त्यागी 

माधौगढ़ थाना क्षेत्र के मिहोनी में नल में लगी समर में करेंट आने से 25 बर्षीय महिला की मौत हो गई
बताया गया कि महिला नल से पानी भर रही थी। तभी अचानक लाइट आ गई जिससे नल में लगी समर में करेंट उतर आया और महिला करेंट की चपेट में आ गई जिससे महिला की मृत्यु हो गई।
महिला के पति का कहना है कि महिला अपनी बेटी को शौचक्रिया कराने के लिये नल से पानी भर रही थी । तभी अचानक गिरने की  आवाज आई तो देखा क्या की मेरी अर्धग्नि नल पर पड़ी है और समर चल रही है।जब मैंने समर बंद की ओर पत्नी को उठाया तो उसकी हालत नाजुक थी।उसी समय हम लोगो ने देरी न करते हुऐ तुरंत स्वास्थ्य केंद्र माधौगढ़ लेकर आये तो डॉक्टरों ने बताया कि उसने दम तोड़ दिया । जिसकी सूचना तुरंत महिला के परिजनों के आने तक महिला को स्वास्थ्य केंद्र पर ही रखा गया फिर पुलिस को सूचना देकर परिजनों के बीच महिला को पोस्टमार्टम के लिए उरई भेज दिया

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم