Top News

*खेत पर घास लेने गए किसान की मौत*
● *किसान की मौत से परिवार पर टूटा मुसीबतों का पहाड़*
    घनश्याम सिंह
औरैया:जिले के थाना बेला क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बूंचपुर में खेत पर घास लेने गए किसान की अज्ञात कारण से मौत हो गई,पीड़ित परिवार की सूचना पर पुलिस ने मृतक किसान के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।।
ग्राम बूंचपुर थाना बेला निवासी किसान जगन्नाथ यादव पुत्र सरनाम सिंह उम्र करीब 44 वर्ष दोपहर करीब ग्यारह बजे अपने खेत पर घास लेने गए थे तभी उनकी अचानक अज्ञात कारण से मौत हो गई,जानकारी पाकर रोते बिलखते परिजन खेत पर पंहुचे और इस घटनाक्रम की पुलिस को सूचना दी, इस पर थानाध्यक्ष पप्पू सिंह के निर्देश पर चौकी इंचार्ज सुजान पुरवा नीरज त्रिपाठी हमराही मदनलाल,ललित कुमार के साथ घटना स्थल पर पंहुचे और मृतक किसान के शव का पंचनामा भराकर पोस्टमार्टम को भिजवाया,ग्रामीणों ने बताया कि मृतक किसान जगन्नाथ के दो अबोध बेटियां व दो अबोध बेटे हैं, उनके निधन से परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है,दिवंगत
किसान की पत्नी गीता के सामने बच्चों के परवरिश की समस्या आ खड़ी है,उधर घटना की सूचना पाकर युवा यादव महासभा औरैया के जिलाध्यक्ष शशांक यादव व जिला प्रवक्ता जी एस सिंह,समाजसेवी एस के शुक्ल ने जिला प्रशासन से पीड़ित किसान की आर्थिक मदद कराने की मांग की है।।
1-फ़ाइल फ़ोटो: मृतक किसान
2-मृतक की पत्नी ब अबोध बेटे बेटियां

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم