Top News

औरैया जनपद में धूमधाम से मनाया गया रक्षा बंधन का त्यौहार!

उत्तर प्रदेश न्यूज़21
● *महिला आरक्षियों ने पुरुष सहकर्मियों को श्रद्धापूर्वक बांधी राखियां*
घनश्याम सिंह
औरैया:जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में धूमधाम से रक्षा बंधन का त्यौहार मनाया गया,इस दौरान भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस का कड़ा
पहरा रहा।।
भाई-बहन के अगाध प्रेम के प्रतीक त्यौहार रक्षा बंधन के अवसर पर हर विवाहित बहन भाई के घर यानी मायके जाने को दिखी, इस दौरान बहनें
ज्यादातर निजी वाहनों से मायके आईं गयीं,हालांकि प्रशासन के निर्देश पर परिवहन निगम की बसों का भी आवागमन रहा,रक्षाबंधन के अवसर पर मिठाइयों की भी जमकर बिक्री हुई,
बहनों ने मिठाइयां लेकर व रोचन कर भाइयों के राखियां बांधी,
इस मौके पर महिला आरक्षियों ने पुरुष सहकर्मियों को श्रद्धाभाव से राखियां बांधकर रक्षाबन्धन का त्योहार मनाया,रक्षा बंधन व बक़रीद के त्यौहार के कारण विभाग की ओर से क्षेत्र में सघन गश्त के चलते छुट्टी न मिल पाने से थाने में कार्यरत कर्मचारियों ने थाने के सहकर्मियों को भाई-बहिन मान कर रक्षा बंधन का त्योहार मनाया,इस अवसर पर बेला थाने में कार्यरत महिला आरक्षी पिंकी,वन्दना,सलोनी
आदि ने थानाध्यक्ष पप्पूसिंह,उपनिरीक्षक अवनीश कुमार,मुंशी अजीत चौधरी,आरक्षी मिथुन,विक्रांत चौधरी आदि का तिलक कर राखी बांधी व मुंह मीठा कराया,इस मौके पर थानाध्यक्ष व उनके सहकर्मियों ने बहनों को दक्षिणा दी।।
फ़ोटो: भाइयों को राखी बांध
ती बहनें व बेला थाने में
सहकर्मियों को राखी बांधती महिला आरक्षी

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم