Top News

औरैया में शादी का झांसा देकर बेवा के साथ गैंगरेप, पांच पर रिपोर्ट दर्ज!

उत्तरप्रदेश न्यूज़21औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी बेवा ने कोतवाली में पांच लोगों के खिलाफ गैंगरेप की तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसके पति की पांच साल पहले मौत हो गई थी। वह शहर में एक चिकित्सक के क्लीनिक पर काम कर अपने तीन नाबालिग बच्चों का भरण पोषण करती है। उसकी क्लीनिक पर दुर्गेश कुमार सक्सेना पुत्र रुपराम सक्सेना निवासी मोहल्ला बघाकटरा भी काम करता है। शादी का झांसा देकर चार साल से संबंध बनाए है, गर्भवती भी हो गई। देवेश सक्सेना, धीरू बाथम, सौरभ सक्सेना तथा अनुज शर्मा ने दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर पड़ोस के काफी लोग एकत्रित हो गए। जिस पर आरोपी गाली गलौज करते हुए वहां से भाग गए।
शिकायत करने पर पुलिस ने दुर्गेश सक्सेना को पकड़ लिया। तब दुर्गेश ने कोतवाली स्थित मंदिर में शादी की और गर्भपात करा दिया। 12 जुलाई को दुर्गेश सक्सेना व उसके भाई किशन सक्से ने घर में बैठकर शराब पी और फिर उसे पीटा। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ नामजद गैंगरेप का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم