दिबियापुर सहकारी समिति के सचिव के साथ दिनदहाड़े मारपीट करने वाला आरोपी तमंचा सहित गिरप्तार
दिबियापुर (औरेया) । पुलिस अधीक्षक औरैया सुनीति व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्द चलाए जा रहे अभियान के अनुक्रम में व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल मार्ग दर्शन में रात्रि कस्बा गस्त के दौरान पुलिस टीम द्वारा एक व्यक्ति से एक अददतमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस बरामद करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की। इस मामले में दिबियापुर थाने के उपनिरीक्षक मूलेन्द्र सिंह ने बताया कि वह बीते शाम हमराही का0 सुभाष चौधरी व का0 नीतू सिंह मध्य रात्रि 23.36 बजे रवाना होकर वास्ते देखरेख क्षेत्र शांन्ति व्यवस्था रोकथाम जुर्म जरायम, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन व रात्रि कस्बा गश्त में मामूर थे जैसे ही पुलिस जन बेला रोड पर मिडिल स्कूल के पास पहुँचे तो मोटर साइकिल की लाइट की रोशनी में एक व्यक्ति वहरे वाली पुलिया पर खडा दिखाई दिया जो पुलिस वालों को देखकर रामगढ रोड़ की तरफ भागने लगा कि बदमाश होने के शक पर हम पुलिस वालो ने घेर -घोंट कर रामगढ रोड़ पर बहरे वाली पुलिया के करीब 70 मी0 की दूरी पर बिधूना बस अड्डा के पास पकड़ लिया । पकडे गये व्यक्ति से नाम/पता पूछते हुये जामा तलाशी ली गयी जो उसने अपना नाम शिवम उर्फ वाला s/0 श्री कृष्ण नि0 ग्राम गढे का पुर्वा थाना दिवियापुर जिला औरैया उम्र 23 वर्ष बताया जामा तलाशी से कमर की बायी फेंट से एक अदद तमंचा देशी 315 बोर तमंचा बरामद हुआ व कारतूस रखने का लाइसेन्स मांगा गया तो माफी मांगने लगा। अत: अभियुक्त को गिरप्तार कर जेल भेजा । मालूम हो कि अभियुक्त के खिलाफ थाने के
अपराधिक रिकार्ड मे 5 मामले संगीन दर्ज है । वह आर्म्स एक्ट व पुलिस मुजहमत सहित अन्य मुक़दमे में पहले भी जा चुका जेल।हाल ही में दिबियापुर सहकारी समिति के सचिव के साथ की थी दिनदहाड़े मारपीट।बाला राजपूत के नाम से दिबियापुर में फ़ेमस है आरोपी।गिरप्तार करने वाली टीम में उ.नि. मूलेन्द्र सिहं, का0 सुभाष चौधरी, का0 नीतू सिंह आदि है ।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know