औरैया-कन्नौज जिले की सीमा पर पांडु नदी के पास सोमवार की रात पुलिस ने चेकिंग के दौरान राष्ट्रपति भवन के आई कार्ड के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। इनके पास से कार, दो तमंचे, आठ एटीएम कार्ड और एक नंबर प्लेट बरामद हुई है।
बेला थाना प्रभारी निरीक्षक पप्पू सिंह सोमवार की रात टीम के साथ पांडु नदी के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी कन्नौज की तरफ से आ रही एक कार को रोकने का इशारा किया। चालक ने पुलिस को देखकर वाहन की रफ्तार बढ़ा दी।
इस पर पुलिस ने पीछा कर हरियाणा के फरीदाबाद निवासी दीपू सिंह पुत्र रामपाल व बल्लभगढ़ हरियाणा निवासी योगेंद्र पुत्र स्व. हुकुम सिंह को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान पुलिस को दीपू सिंह व योगेंद्र की जेब से एक-एक तमंचा व दो-दो कारतूस, बैंकों के 8 एटीएम कार्ड व 52950 रु बरामद किए।
कार की ड्राइवर सीट के नीचे एक फर्जी नंबर प्लेट भी मिली। योगेंद्र के पास से राष्ट्रपति भवन का परिचय पत्र बरामद हुआ है, जिसमें इसकी फोटो लगी है। परिचयपत्र की वैधता 2022 है। परिचय पत्र धारक का पद असिस्टेंट बिंदर, भारत सरकार प्रेस लिखा हुआ है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know