Top News

पुलिस ने टॉप टेन अपराधी को 385 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार

पुलिस ने टॉप टेन अपराधी को 385 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार
            उत्तर प्रदेश न्यूज 21
भोगनीपुर:कोतवाली पुलिस को आज उस समय बड़ी कामयाबी हाथ लगी जब पुलिस ने एक शातिर टॉप टेन अपराधी को 385 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे जेल भेज दिया है।

 जानकारी का अनुसार अमरौधा चौकी के उपनिरीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि वह पिपरी मोड़ समीप  गस्त पर मामूर थे कि तभी एक संदिग्ध व्यक्ति हाथ मे  झोला लिए आता दिखाई दिया  जब  पुलिस ने उसे आवाज दे कर रोकने का प्रयाश किया तो वह पुलिस को देख कर भागने लगा पुलिस ने घेराबंदी करके जब उसे पकड़ा तो उसके झोले से चरस बरामद हुए जब उस चरस का वजन किया गया तो वह  385 ग्राम निकली पुलिस द्वारा उसका  नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम शहजाद पुत्र अब्दुल हकीम निवासी ग्राम अफ़सरिया थाना सट्टी बताया है। पुलिस द्वारा पूंछतांछ में पता चला कि उक्त अभियुक्त शहजाद थाना सट्टी का मोस्ट वांटेड हिस्ट्रीशीटर है और टॉप 10 अपराधी भी है इसके खिलाफ थाना सट्टी में मर्डर जैसे संगीन धाराओं में 20 से अधिक मामले दर्ज है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم