Top News

रेलवे भर्ती 2020 : पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती, 2 सितंबर तक करें आवेदन।

उत्तर प्रदेश न्यूज 21

सेंट्रल रेलवे ने ग्रुप सी पदों पर पैरामेडिकल स्टाफ की भर्तियां निकाली हैं। भुसावल डिविजन में स्टाफ नर्स, फॉर्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन और एक्स-रे टेक्नीशियन की कॉन्ट्रेक्ट पर कुल 48 वैकेंसी निकली हैं। इन पदों के लिए 2 सितंबर तक आवेदन किया जा सकता है। उम्मीदवार का चयन व्हाट्सएप वीडियो कॉल या स्काइप कॉन्फ्रेंस कॉल के जरिए होगा। इंटरव्यू 4 सितंबर से 10 सितंबर के बीच होंगे।
स्टाफ नर्स - 26 पद
बीएससी नर्सिंग या नर्स या मिडवाइफ में तीन साल का कोर्स
फॉर्मासिस्ट - 3 पद
साइंस में 12वीं पास। फॉर्मेसी में डिप्लोमा। फॉर्मासिस्ट के तौर पर पंजीकरण।
लैब टेक्नीशियन - 10 पद
केमिस्ट्री व केमिस्ट्री विषयों के साथ बायोकेमिस्ट्री/माइक्रो बायोलॉजी/लाइफ साइंस/बीएससी । एवं मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी या बीएससी मेडिकल टेक्नोलॉजी में में डिप्लोमा।
एक्स-रे टेक्नीशियन- 9 पद
फिजिक्स व केमिस्ट्री के साथ 12वीं पास। एवं रेडियोग्राफी/एक्स-रे टेक्नीशियन/रेडियोडायग्नोसिस टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा
आवेदन
इच्छुक उम्मीदवारों को 2 सितंबर तक persbrbsl@gmail.com पर अपना आवेदन पत्र ईमेल कर एप्लाई करना होगा।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم