Top News

महिला लेखपाल के साथ दबंगों ने की जमकर अभद्रता व दी जानमाल की धमकी

*महिला लेखपाल के साथ दबंगों ने की जमकर अभद्रता व दी जानमाल की धमकी*
● *पीड़ित लेखपाल ने कार्यवाही व जानमाल की सुरक्षा को बिधूना थाने में दी तहरीर*
● *उप्र राजस्व लेखपाल संघ ने दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी*
   घनश्याम सिंह
औरैया: जनपद की बिधूना तहसील के अंतर्गत ग्राम जागू कल्याणपुर में महिला लेखपाल के साथ दबंगों ने की जमकर अभद्रता व दी जानमाल की धमकी दी,इस संबंध में पीड़ित लेखपाल ने कार्यवाही व जानमाल की
सुरक्षा को बिधूना थाने में तहरीर दी है।।
 ग्राम पंचायत जागू कल्याणपुर में पंचायत भवन एवं सामुदायिक शौचालय के लिए ग्राम प्रधान के साथ भूमि का सीमांकन करने पहुंची क्षेत्रीय लेखपाल प्रतिमा लक्ष्मी जादौन के साथ दबंगों ने जमकर अभद्रता की व अपहरण कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित लेखपाल एवं ग्राम प्रधान ने कोतवाली पुलिस को घटना की लिखित तहरीर दी है। कोतवाली पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर  कार्यवाही का आश्वासन दिया है ।महिला लेखपाल के साथ घटी घटना को लेकर उत्तर प्रदेश राजस्व लेखपाल संघ ने भारी आक्रोश व्यक्त किया है।संघ ने दबंगों के विरुद्ध कार्रवाही न होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है।। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुर जागू में तैनात क्षेत्रीय लेखपाल प्रतिमा लक्ष्मी जादौन शासनादेश के अनुसार ग्राम प्रधान सुधीर प्रताप सिंह यादव के साथ ग्राम कल्याणपुर  जागूं में पंचायत भवन एवं सामुदायिक शौचालय के लिए भूमि का सीमांकन करने गयी थी ।जब वह ग्राम प्रधान वह अन्य ग्रामीणों की मौजूदगी में भूमि का सीमांकन कर रही थी तभी गांव के पिंटू रिंकू पुत्रगण राजू सेंगर ने मौके पर आकर गाली गलौज कर जमकर अभद्रता की ।गाली गलौज  अभद्रता का विरोध करने पर दबंग भाइयों ने  लेखपाल प्रतिमा लक्ष्मी जादौन को अपह्रत कर जान से मारने की धमकी दी जबकि ग्राम प्रधान के साथ भी मारपीट पर आमादा हो गये । दबंगों ने ग्राम प्रधान के घर जाकर भी ग्राम प्रधान और लेखपाल का हश्र बुरा किए जाने की चेतावनी दी है ।पीड़ित लेखपाल और ग्राम प्रधान ने घटना की लिखित तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। कोतवाली पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर दोषी लोगों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। क्षेत्रीय लेखपाल प्रतिमा लक्ष्मी जादौन के साथ घटी घटना को लेकर उत्तर प्रदेश  राजस्व लेखपाल संघ व क्षेत्रीय जनता में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया है।  संघ के तहसील अध्यक्ष अमर सिंह शाक्य महामंत्री सुशील वर्मा ने चेतावनी दी कि यदि  दोषी लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई न हुई तो लेखपाल संघ कार्य बहिष्कार कर पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए को  आरपार की लड़ाई लड़ने को मजबूर होगा ।उधर प्रधान संघ ने भी घटना को लेकर अपनी भौंह टेढी करते हुए आन्दोलन की चेतावनी दी है।पीड़ित लेखपाल ने घटना की उप जिलाधिकारी राशिद अली खान तहसीलदार गौतम सिंह पुलिस क्षेत्राधिकारी मुकेश प्रताप सिंह आदि उच्च अधिकारियों को भी जानकारी दे दी है । उच्च अधिकारियों ने पीड़िता को दोषी लोगों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
  फ़ोटो:कार्यवाही के लिए बिधूना थाने में तहरीर देती पीड़ित महिला लेखपाल

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने