Top News

पुलिस ने किया पत्रकार के साथ अभद्र व्यवहार व जानसे मारने की धमकी तक दे डाली

पुलिस ने किया पत्रकार के साथ अभद्र व्यवहार व जानसे मारने की धमकी तक दे डाली

दिबियापुर:दिबियापुर थाना में तैनाथ डाक मुंशी जयकिशन यादव ने गुरुवार को एक डाक की जानकारी लेने थाने पहुंचे  पत्रकार के साथ अभद्र व्यवहार किया। पत्रकार ने जब डाक मुंशी जयकिशन यादव का विरोध किया तो धक्के देकर थाने से बाहर
निकाल दिया। और तो और जान से मारने की धमकी तक दे डाली इसकी  शिकायत दिबियापुर थाना प्रभारी, व क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र नाथ यादव से की उन्होंने अस्वाशन दिया कि उचित कार्यवाही की जाएगी लेकिन ऐसा कुछ भी नही हुआ इसके बाद आज 25/07/2020 को मुख्यमंत्री व भारतीय प्रेस परिषद दिल्ली को भेजी दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की हैं।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को दिबियापुर के पत्रकार का एक डाक को लेकर दोपहर दिबियापुर थाना परिसर में डाक की जानकारी के लिए पहुंचे। पत्रकार डाक की जानकारी मुंशी से लेने लगे। तो मुंशी जयकिशन यादव ने डाक की कोई जानकारी नही दी और कहा आप sp कार्यालय चले जाएं वही जानकारी मिलेगी यहां नही मैने दोबारा अपनी बात रखी और मास्क हटाकर बताया कि मैं पत्रकार हूँ और फिर से प्रार्थना की  कि एक बार आप रजिस्टर देख ले आया या नही डाक तो इतने में डाक मुंशी सोसल डिस्टनसिंग का पाठ पढ़ाने लगे कि 2 मीटर की दूरी पर खड़े हो जबकि पत्रकार 1 मीटर की दूरी पर वैसे भी खड़ा था उसी समय पत्रकार ने डाक मुंशी से जबाब मांगा की आप सोसल डिस्टनसिंग की बात कर रहे और खुद मास्क नही लगाए न ही सोसल डिस्टनसिंग है इतने में डाक मुंशी मुझे सोसल डिस्टनसिंग का पाठ पढ़ाएंगे कहकर पत्रकार को धक्के मार कर बाहर कर दिया और तो और जान से मारने की धमकी तक दे डाली
। पत्रकार इसका विरोध करने लगे तो पुलिसकर्मी ने पत्रकार से गाली-गलौच करनी शुरू कर दी और धक्का देकर थाना परिसर से बाहर कर दिया।

पत्रकार ने जब इसका विरोध किया तो पुलिसकर्मी डाक मुंशी जयकिशन यादव ने उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। पत्रकारों ने पुलिस के उच्च अधिकारियों को भी इस मामले से अवगत करा दिया

पत्रकार ने इस मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से कर दोषी पुलिस कर्मी जय किशन यादव के खिलाफ उचित कार्यवाही करने की मांग की हैं। औरैया के  पत्रकारों ने जिला प्रशासन व प्रदेश सरकार से इस मामले में न्याय दिलाने की मांग की हैं। पत्रकारों का कहना था कि यदि दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने