Top News

अज्ञात कारणों से लगी आग में तीन घर राख!

उत्तर प्रदेश न्यूज21
● *बेला थाना पुलिस व फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया*
घनश्याम सिंह
औरैया: बेला थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पटना में अज्ञात कारणों से लगी आग में तीन घरों का सामान राख हो गया।।
ग्राम पटना निवासी राम बहादूर पुत्र पातीराम सपरिवार खेतों में काम करने गए थे,तभी समय करीब 12 बजे दोपहर उनके घर में अज्ञात कारण से आग लग गई जिसमें गृहस्थी का सामान स्वाहा हो गया, हवा के रुख से आग की लपटों ने पड़ोसी राम औतार व अरविन्द्र के घरों को भी चपेट में ले लिया जिससे उनकी गृहस्थी भी जलकर राख हो गई, सूचना पाकर बेला थानाध्यक्ष पप्पूसिंह,उपनिरीक्षक अंकित शर्मा,नीरज त्रिपाठी, हेमन्त कुमार, प्रदीप अवस्थी,आरक्षी विक्रांत चौधरी,मिथुन चौधरी,वन्दना,पिंकी ने फायर ब्रिगेड व ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया,ग्रामीणों ने बताया कि तीनों घरों से करीब छह लाख से अधिक का नुकसान हो गया है,पीड़ित परिवार दाने-दाने को मोहताज हो गए हैं, इनमें पीड़ित राम औतार की बेटी की शादी होनी थी,इसलिए उसने मजदूरी कर बेटी की शादी के लिए सामान जोड़ा था वह भी राख हो गया,अब वह अपनी बेटी की कैसे शादी करेगा।।
 फ़ोटो:03

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم