Top News

सूर्यनगर में ब्लाक रोड स्थित तालाब पर हो रहे अवैध अतिक्रमण को प्रशाशन ने हटाया!

नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश न्यूज21                        अजीतमल:जनपद औरैया के अजीतमल बाबरपुर में सूर्यनगर में ब्लाक रोड स्थित एक तालाब पर लगातार हो रहे अवैध अतिक्रमण कर बनाए जा रहे निर्माणाधीन मकान को जिला प्रशासन ने गिराया। इससे पहले इस अवैध निर्माण को प्रशाशन ने नोटिस भी दिया था। बता दे इस तालाब का रकबा 55 डेसिमल है। जिस पर लोगों ने आधे से अधिक भूमि पर निर्माण कर अवैध कब्जा कर रखा है।वहीं अजीतमल बाबरपुर में आजादपुर मुहल्ले के पूरन सिंह द्वारा भी अवैध कब्जा किया जा रहा था। जिसको लेकर नगर पंचायत अजीतमल बाबरपुर ने कई बार नोटिस देकर निर्माण कार्य को रूकवाया था।परन्तु अवैध कब्जा धारो ने निर्माण बंद नहीं किया।इसके बाद तहसील प्रशासन, नगर पंचायत अधिकारी व पुलिस बल के साथ पहुंचकर अवैध हो रहे निर्माण कार्य को जेसीबी मशीन से हटवाया गया।और चेतावनी दी गई की कोई ग्राम सभा,तालाब, चारागाह आदि भूमि पर अवैध निर्माण को करेगा,तो उसके खिलाफ सख्त रवैया अपनाया जाएगा।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने