कानपुर में आठ पुलिसकर्मी शहीद, क्विक एक्शन में विकास दुबे के तीन साथी एनकाउंटर में ढेर!
UPN TV0
उत्तर प्रदेश न्यूज21
कानपुर देहात उत्तर प्रदेश:-/ कानपुर में बड़ी आपराधिक वारदात हुई है. पुलिस और बदमाशों के बीच हुए एनकाउंटर में आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए हैं. चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं. अपराधी की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ को तैनात कर दिया गया है.
कानपुर देहात:-कानपुर में लोकल बदमाशों और पुलिस के बीच हुए एनकाउंटर में 1 DSP,1 इंस्पेक्टर समेत 8 पुलिसवाले शहीद हो गए हैं. जबकि 4 गंभीर रूप से घायल हैं. घायल पुलिसकर्मियों में से एक की हालत बेदह गंभीर बनी हुई है, उनके पेट में गोली लगी है. ये मुठभेड़ कानपुर के शिवराजपुर इलाके में रात 1 बजे हुई. कानपुर में एनकाउंटर वाली जगह से कुछ दूर एक और एनकाउंटर हुआ है जहां पुलिस ने तीन अपराधियों को मार गिराया है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि ये तीनों वही अपराधी हैं जो विकास दुबे के साथ थे. जबकि विकास अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है.अधिकारियों ने बताया कि पुलिस का एक दल अपराधी के ठिकाने के पास पहुंचने ही वाला था. उसी दौरान एक इमारत की छत से पुलिस दल पर अंधाधुंध गोलीबारी की गई जिसमें पुलिस उपाधीक्षक एस पी देवेंद्र मिश्रा, तीन उप निरीक्षक और चार कॉन्स्टेबल मारे गए.जानकारी के मुताबिक पुलिस विकास दुबे नाम के अपराधी को पकड़ने गई थी. बदमाशों ने घर की छत से घात लगाकर पुलिस टीम पर हमला किया. अपराधी पुलिस के हथियार लूट कर भी ले गए. सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. सभी बॉर्डर को सील कर दिया गया है.
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know