Top News

दो दिनों से सर्वर डाउन कंचौसी डाकघर का कामकाज ठप!

उत्तर प्रदेश न्यूज21धर्मेन्द्र यादव
कंचौसी/औरैया:-/कंचौसी कस्बे में संचालित उप डाकघर की स्थिति दिनों-दिन खराब होती जा रही है। कम स्टाफ व सीमित संसाधन से जहां काम प्रभावित हो रहा है वहीं दो  दिन से सर्वर डाउन होने से कामकाज ठप पड़ा हे। इस कारण कस्बे  सहित आसपास के ग्रामीण  क्षेत्र के लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। उपडाकघर में डाक संबंधी काम के लिए प्रतिदिन सैकड़ों लोग पहुंचते हैं लेकिन सर्वर डाउन होने से कामकाज पूरी तरह प्रभावित हो गया है। न तो लोगों के डाकघर में पैसे जमा हो पा रहे हैं और न ही निकल रहे हैं। अन्य कई कार्य भी सर्वर डाउन होने के चलते प्रभावित हो रहे हैं।डाकघर पहुंचने वाले लोगों ने बताया कि दो दिनों से चक्कर काट रहे हैं लेकिन उनका काम नहीं हो पा रहा है।  उपडाकघर में जमा पैसे नहीं निकल पा रहे हैं। इस कारण मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। दो  दिन से चक्कर काटने के बाद अधिकारी साफ कह रहे हैं कि सर्वर डाउन है। पैसे के अभाव में जरूरी काम नहीं हो पा रहे हैं। सैकड़ों लोग यहां पर परेशानी झेल रहे हैं।
इस संबंध में उप डाकपाल साकेत पांडेय ने सर्वर डाउन होने के चलते दिक्कत आई है। इससे पोस्टल बैंकिंग में दिक्कत आई है। जल्द इसे ठीक कर दिया जाएगा।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने