Top News

कंचौसी रेलवे फाटक का टूटा बूम लगा जाम!

उत्तर प्रदेश न्यूज21धर्मेन्द्र यादव
कंचौसी/औरैया:-/रेलवे फाटक का बूम टूटने से कंचौसी रसूलाबाद मार्ग पर लंबा जाम लग गया। मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालक व राहगीरों को इसके चलते भारी परेशानी उठानी पड़ी। सूचना पर पहुंची विभागीय टीम ने टूटे बूम को दुरुस्त करने की कवायद शुरू की, जिसके बाद आम लोगों ने राहत की सांस ली।सोमवार शाम लगभग 5 बजे  रेलवे फाटक का बूम फाटक खोलते समय अचानक टूट गया। इसके चलते  फाटक के दोनों ओर सड़क मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंची विभागीय टीम ने बूम को दुरुस्त करने की कवायद शुरू की। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद बूम को दुरुस्त करते  ही फाटक के दोनों ओर सड़क यातायात सुचारू किया जा सका। स्थानीय निवासी लोगों का कहना है रेलवे प्रशासन ने यहां नए इलेक्ट्रानिक बूम लगाए हैं, जो बेहद कमजोर हैं और हल्के वाहनों या अपने आप फाटक खोलते टूट जाते है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने