Top News

आर्थिक तंगी के चलते युवक ने रात में लगाई फांसी

रिपोर्ट:-महेन्द्र सिंह जालौन

मामला जनपद जालौन के कुठौंद थाना अंतर्गत ग्राम मदारीपुर का है जहां पर करीब रात के 10:00 बजे आर्थिक तंगी के चलते युवक ने फांसी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार श्री राम वर्मा पुत्र सिमोले उम्र लगभग 58 बर्ष निवासी ग्राम एको मदारीपुर में किराए पर दुकान लेकर फर्नीचर का काम किया करता था बताया जा रहा है कि लॉक डाउन के चलते युवक का कार्य सही नही चल रहा था और युवक पर काफी कर्ज हो गया था जिसको लेकर युवक काफी परेशान रहता था । रात में इन्ही कारणों के चलते दुकान में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जब आसपास के लोगों को इस बात का पता चला तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंचे कुठौंद थाना प्रभारी सुधाकर मिश्रा बा हदरुख चौकी प्रभारी दिव्य प्रकाश तिवारी मय फोर्स के पहुंचकर शव को नीचे उतार कर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक  सही कारणों का पता नहीं चल पाया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। जब इसकी सूचना परिजनों को लगी तो घर में कोहराम मच गया परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
म्रतक के एक पुत्र है जिसका नाम दिलखुश वर्मा  है ।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم