Top News

पौधारोपण की शुरुआत करेगें प्रभारी मंत्री जैकी कल कलेक्ट्रेट समेत तीन स्थानों !

उत्तर प्रदेश न्यूज21ब्यूरो रिपोर्ट
औरैया:जनपद के प्रभारी मंत्री तथा प्रदेश के कारागार एवं लोक सेवा प्रवंधन राज्यमंत्री जय कुमार सिहं जैकी शनिवार पाँच जुलाई को जिले में पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुआत करेगें। इस सम्वध में प्रभारी मंत्री के निजी सचिव अमर नाथ पटेल ने जिलाधिकारी को कार्यक्रम सम्बधी प्रोटोकाल भेजते हुये सामाजिक दूरी का पालन करवाने की बात कही है। जारी प्रोटोकाल के अनुसार प्रभारी मंत्री सुबह साढ़े आठ बजे बरमूपुर पौधशाला में डीएफओ सुंदरेशा द्दारा आयोजितकार्यक्रम में पौधारोपण कर अभियान की शुरूआत करेगें।जबकि सवा नौ बजे जिला मुख्यालय ककोर में डीएम की मौजूदगी में पौधारोपण करेगें।नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल कार्यालय परिसर में चेयरमैन रानी पोरवाल द्वारा आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में साढे दस बजे प्रभारी मंत्री जैकी पौधारोपण कर लोगों से लगाये गये पौधौं की देखभाल कर उन्हें संरक्षित रखने की शपथ दिलायेगें। प्रभारी मंत्री के कार्यक्रम को भव्यता देने के लिये भाजपा गठबधंन घटकदल अपना दल (एस) के  पदाघिकारी बेचें लाल कोरी, अजय पोरवाल,रानी दोहरे,रवी पाल एवं भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रभारी हरीओम बाजपेयी एडवोकेट आदि कार्यकर्ता लगे हैं। जबकि नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल की चेयरमैन रानी पोरवाल एवं  पूर्व चेयरमैन मदन लाल पोरवाल अपने सहयोगी सभासदों के साथ व्यवस्थाओं को दुरस्त करने में जुटे हैं।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم