Top News

आओ मिलकर करें मदद संस्था द्वारा किया गया वृक्षारोपण!

उत्तर प्रदेश न्यूज21 धर्मेंद्र यादव
कंचौसी/औरैया:-/ आओ मिलकर करें मदत संस्था द्वारा संचालित एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने लॉकडाउन में गाँव को हरा-भरा बनाने के लिये "ग्रीन विलेज प्रोजेक्ट" के तहत अपने घर व गाँव के आसपास 215 वृक्षों को लगाकर गाँव के लोंगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर संस्था के संस्थापक अनुराग सिंह, एकेडमी इंचार्ज विकास, एकेडमी अध्यापक अमित, अभिषेक, मु. अमन और संस्था के सहयोगी मु.आरिफ मंसूरी जी, प्रभाकांत जी, सुंधाशु जी मौजूद रहे। अनुराग सिंह ने बताया
गाँव मे लगाये गये सम्पूर्ण वृक्ष संस्था में पढ़ने वाले बच्चों के नाम से ही लगाये गए हैं एवं उन वृक्षों की सम्पूर्ण देखभाल छात्र-छात्राएं स्वयं करेंगें। और जिस छात्र-छात्रा का वृक्ष 2 साल तक सुरक्षित रहेगा। उसे संस्था की ओर से पुरस्कृत किया जायेगा।ग्रीन विलेज प्रोजेक्ट" लगातार जारी रहेगा। जिसमे संस्था के पदाधिकारियों द्वारा देश के विभिन्न जिलों में वृक्षारोपण कार्य किया जायेगा।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم