रिपोर्ट:-महेन्द्र सिंह जालौन उत्तर प्रदेश न्यूज़21
जालौन:-/ जालौन जनपद की अग्रणी संस्था अयोध्या प्रसाद विश्वकर्मा Private ITI अकोढ़ी दुबे द्वारा युवा पत्रकार सौरभ त्यागी व राहुल दोहरे अलाइपुरा को कोरोना योद्धा सम्मान पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया गया आपको बताते चलें कि हमारा देश कोरोना जैसी महामारी से जंग कर रहा है। और हमारे कोरोना योद्धा मीडिया कर्मी स्वास्थ्य कर्मी पुलिस प्रशासन सहित कई संस्थाएं इस कोरोना की घड़ी में अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की सुरक्षा करने में लगी हुई है जिसको देखते हुए अयोध्या प्रसाद विश्वकर्मा आईटीआई के प्रबंधक मयंक शर्मा व उप प्रबंधक प्रियंक शर्मा द्वारा जनपद के कोरोना योद्धाओ का सम्मान किया जा रहा है। प्रबंधक मयंक शर्मा ने बताया कि जब से कोरोना काल आरंभ हुआ है तब से हमारी संस्था द्वारा कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया जा रहा है जिससे उनका आत्मविश्वास मजबूत बना रहे और वह आगे भी लोगों की सुरक्षा करते रहें आज की स्थिति देखें तो हमारे कोरोना योद्धा पत्रकार जो कि अपनी जान जोखिम में डालकर हर जगह से खबरें एकत्रित कर हम लोगों को अवगत कराते हैं कि हमारे देश की प्रदेश की व जनपद की क्या स्थिति है देश में क्या-क्या हो रहा है इसलिए हमारी संस्था ने सभी कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया है और आगे भी करती रहेगी जिससे सभी योद्धाओं का मनोबल बढ़ा रहे।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know