*मिलनसार थे समाजसेविका अंजली सिंह सेंगर के पति सीआरपीएफ जवान गंगा सिंह
औरैया: जनपद के कस्बा बेला निवासी समाज सीआरपीएफ जवान गंगा सिंह सेंगर के असमय निधन हो जाने सपा नेता रविन्द्र राजपूत ने साथियों सहित दिवंगत सीआरपीएफ जवान के घर जाकर परिजनों को ढांढस बंधाया।।
प्राप्त विवरण के अनुसार विगत दिनों बिधूना से बेला कार से आते वक्त सीआरपीएफ जवान गंगा सिंह सेंगर की बिधूना मार्ग पर एक भीषण दुर्घटना में मौत हो गई थी,जब कि समाजसेविका अंजली सिंह घायल हो गईं थीं,दुर्घटना में सीआरपीएफ जवान के निधन की जानकारी मिलने पर सक्रिय युवा सपा नेता रविन्द्र राजपूत ने समाजसेवी व वरिष्ठ पत्रकार घनश्याम सिंह,राजेश कुमार के साथ दिवंगत जवान के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की और उनकी धर्मपत्नी व समाजसेविका अंजली सिंह सेंगर तथा परिजनों को ढांढस बंधाया।।
फ़ाइल फ़ोटो दिवंगत जवान


إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know