ब्यूरो सौरभ त्यागी उत्तर प्रदेश न्यूज़21
जालौन कुठौंद। पत्नी के काफी समय से मायके से न आने से परेशान युवक ने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह जब परिजनों ने युवक का शव लटकता देखा तो घर में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
कुठौंद थाना क्षेत्र के सलेमपुर निवासी राजूपाल (35) पुत्र बाबूलाल ने रविवार सुबह घर के कमरे में लगे पंखे के हुक से रस्सी से फांसी लगा ली। परिजनों ने जब युवक का शव लटकता देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव उतरवाकर जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि किसी बात पर झगड़ा होने पर राजू की पत्नी रेनू पिछले लगभग एक साल से अपने मायके में रह रही है। कई बार बुलाने के बावजूद भी वह लौटकर नहीं आई। जिससे राजू मानसिक रुप से परेशान रहता था। परिजनों ने बताया कि उसके एक बेटी मिनी भी है। युवक की मौत से परिजनों का रोकर बुरा हाल है


إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know