उत्तर प्रदेश न्यूज21ब्यूरो रिपोर्ट
टीवी और बॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता अनुपम श्याम को मुंबई के गोरेगांव स्थित अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। 62 वर्षीय अभिनेता की हालत नाजुक बनी हुई है। किडनी में संक्रमण के बढ़ जाने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। जानकारी के मुताबिक बीती रात को अनुपम श्याम की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वो बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया। अनुपम बीते नौ महीने से डायलिसिस पर थे। वो आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं।अनुपम श्याम के एक शुभचिंतक ने ट्वीट कर उनके अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी। साथ ही बताया कि उन्होंने व्हाट्सएप ग्रुप पर आमिर खान और सोनू सूद से मदद मांगी है। अनुपम श्याम की तबीयत बिगड़ने की खबर सुनकर उनके प्रशंसक परेशान हो गए। उन्होंने उनके जल्द ठीक होने की दुआएं कीं। कई यूजर्स अभिनेता की आर्थिक मदद करने के लिए आगे भी आए। अनुपम श्याम को मुख्यत: टीवी सीरियल 'मन की आवाज प्रतिज्ञा' में निभाए गए किरदार से जाना जाता है। इसमें उन्होंने ठाकुर सज्जन सिंह का रोल किया था। वो असल जिंदगी में भी इसी नाम से मशहूर हो गए थे। अनुपम की मुख्य फिल्मों में 'सरदारी बेगम', 'बैंडिट क्वीन', 'हजार चौरासी की मां', 'दुश्मन', 'सत्या', 'दिल से', 'जख्म', 'प्यार तो होना ही था', 'कच्चे धागे', 'नायक', 'स्लमडॉग मिलेनियर' और 'मुन्ना माइकल' सहित अन्य है। अनुपम श्याम आखिरी बार 2019
में रिलीज हुई फिल्म '706' में नजर आए थे।अनुपम उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं। वो लखनऊ के भारतेंदु एकेडमी ऑफ ड्रामेटिक आर्ट्स के छात्र रहे हैं। 1983 से लेकर 1985 तक उन्होंने अभिनय की ट्रेनिंग ली। साल 2011 में वे अन्ना हजारे के आंदोलन का समर्थन करते दिखे थे।
में रिलीज हुई फिल्म '706' में नजर आए थे।अनुपम उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं। वो लखनऊ के भारतेंदु एकेडमी ऑफ ड्रामेटिक आर्ट्स के छात्र रहे हैं। 1983 से लेकर 1985 तक उन्होंने अभिनय की ट्रेनिंग ली। साल 2011 में वे अन्ना हजारे के आंदोलन का समर्थन करते दिखे थे।

إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know