ब्यूरो:-सौरभ त्यागी
स्थान- जालौन
खबर जालौन से
जहाँ एक मोटर मैकेनिक गैरेज में भीषण आग लग गई जिसमे अन्य सामग्री के साथ चार पहिया वाहन जलकर खाक हो गये । जिसको लेकर भारी नुकसान बताया जा रहा है। वही मौके पर पहुँची अग्निशमन फोर्स ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया । गैरेज मालिक के अनुसार भारी नुकसान होने की आशंका जताई है। बतादे की उरई कोतवाली क्षेत्र के पटेल नगर शक्ति ट्रैक्टर कम्पनी के पीछे देर रात अचानक एक मोटर गैरेज में भीषण आग लग गई जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया । आग किस कारण लगी है अभी पता नही चल सका है।

إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know