Top News

रेलवे पुलों में भरा पानी बना सिर दर्द

रेलवे पुलों में भरा पानी बना सिर दर्द

बिझायी के पुल से नीचे स्रोत होने की वजह से भरा रहता पानी और जल निकासी का कोई इंतजाम नहीं कराया गया है. 

कंचौसी/औरैया. उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के बिझायी में बना रेलवे पुल में नीचे से स्त्रोत होने की वजह से लोगो को पानी मे घुस कर जाना पड़ रहा है कई बार प्रशासन से शिकायत के बाद दूध भी  प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान  पता नहीं किस अनहोनी का इंतजार कर रहा है रेलवे लाइन पर गांवों के लिये निकले संपर्क मार्गों पर फाटकों की बजाय अंडर ब्रिज बनाये जाने के बाद बरसात के दिनों में यह आम लोगों केे लिये परेशानी का सब बन गये हैं। बरसात लगातार जारी रहने के बाद इनमें पानी भर गया है और जल निकासी का कोई इंतजाम नहीं कराया गया है, जिससे लोगों को गंदे पानी से होकर ही निकलना पड़ता है। आये दिन इनमें वाहन फंसकर खराब होते रहते हैं। हालांकि रेलवे के निर्माण खंड के अफसरों ने इन अधोगामी पुलों को टीन शेड से कवर करा दिया लेकिन नीचे स्रोत होने की वजह से पानी निकासी का कोई साधन नही  है, लेकिन जहां टीन सेट से कलर भी करवा दिया गया है वहां भी वही समस्या है बारिश का पानी मर जाता है जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है
इस मामले को लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जानकारी गांव वालों के स्तर पर दे दी गई है, लेकिन अभी तक इसकी मरम्मत कराये जाने के बारे में किसी तरह की पहल नहीं की गई है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते इस स्रोत को बंद न करवाया  गया तो इसके नतीजे बेहद खतरनाक हो सकते हैं। जनमानस ने जिलाधिकारी से आग्रह किया है कि वे इस समस्या को दिखवाकर लोक निर्माण विभाग के अफसरों को निर्देश देकर सड़क का दर्रा तुरंत भरवाने के लिये कदम उठाए जिससे कोई हादसा न हो सके।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم