ब्यूरोचीफ:-सौरभ त्यागी उत्तर प्रदेश न्यूज़21
जालौन :-/ आज जनपद जालौन के कुठौंद थाना अंतर्गत ग्राम मदारीपुर में प्रशासन का कानूनी हंटर चला बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत मदारीपुर के कुछ ग्रामीणों द्वारा एवं नेताओं द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा चल रहा था जिसकी भनक प्रशासन को लगी और प्रशासन ने अपनी टीम के साथ पहुंचकर भू स्वामियों को आदेश जारी करते हुए कहा कि जो मकान अवैध रूप से बने हुए हैं उनको तोड़ा जाएगा अतः अपना जरूरी सामान निकाल ले उसके बाद मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी सुनील कुमार शुक्ला तहसीलदार बलराम गुप्ता क्षेत्राधिकारी सुबोध गौतम थाना प्रभारी सुधाकर मिश्रा हदरुख चौकी प्रभारी दिव्यप्रकाश तिवारी ने पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर भूमि का नाप किया और अवैध कब्जे वाली जगह पर अपना बुलडोजर चलवा दिया जिससे कई लोगों के मकान का हिस्सा और कई लोगों की चबूतरे बाउंड्री वाल आदि को तोड़कर उन्हें हिदायत देते हुए कहा कि अब किसी ने अबैध कब्जा किया तो प्रशासन कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगा मुकदमा जारी करेगा ।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know