Top News

उमरी गाटा संख्या 2457 व 321 में हो रहे अवैध निर्माण कार्य को लेखपाल द्वारा रूकवाया गया!

उत्तर प्रदेश न्यूज 21  ब्यूरो रिपोर्ट
 दिबियापुर नवनीत गुप्ता:/:ग्राम पंचायत उमरी की गाटा संख्या 2457 रकबा 0.0930हेक्टयर नवीन परती के नाम से राजस्व विभाग के अभिलेखों में अंकित है।जिस ग्राम पंचायत उमरी भूमि प्रबंधन समिति से सन 2014-2015 में उमरी की कई गाटा संख्याओं पर आवास आवंटन किया गया था। उसी में गाटा संख्या 2457 में कुल आठ प्लाटों को आवंटित किया गया था।जिसमें उपजिलाधिकारी औरैया द्वारा लेखपाल टीम बनाकर जांच के उपरांत दो लोगो को पात्र किया गया था। जिसके नाम - फुलश्री पत्नी काशीराम निवासी केविन की मड़ैया जाति चमार व गंगा प्रसाद पुत्र फकीरे निवासी खजुवैया जाति चमार मौजा उमरी। जिसमें फूलश्री अपना घर बनाकर रह रही है।वहीं गंगा प्रशाद का प्लांट खाली पड़ा हुआ है।इसके अतिरिक्त वहीं जगह खाली पड़ी हुई है। जिसे कुछ लोगो द्वारा अनाधिकृत रूप से नीव भरकर कब्ज़ा किया जा रहा था।सूचना मिलने पर क्षेत्रीय लेखपाल अभिनव राजपूत व ग्राम  प्रधान पति आंसू पाल मौके पर पहुंचे।हो रहे निर्माण कार्य को रूकवाया।कब्जा कर रहे व्यक्ति ने अपना नाम नरेंद्र कुमार बताया।उससे लेखपाल द्वारा पूछा गया कि ये कब्जा तुम किस वेश पर कर रहे हो,तो उसने कुछ अज्ञात लोगों के नाम बताए। जिनके कहने पर हम कब्ज़ा कर रहे व्यक्ति के पास कोई दस्तावेज ना होने के कारण उक्त हो रहे काम को रुकवा गया।वहीं बेला रोड भटपुरा अड्डा पर भी गाटा संख्या 321नवीन परती पर अज्ञात नाम के व्यक्ति द्वारा भी आगे रोड पर बार बार मना करने पर भी नीव भरकर दीवार बना ली थी जिसको भी लेखपाल द्वारा रूकवाया गया।                 

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم