Top News

*जिला परियोजना कार्यालय औरैया को मिले और 11 ए0आर0पी0*

घनश्याम सिंह उत्तर प्रदेश न्यूज21
औरैया:उत्तर प्रदेश राज्य परियोजना महानिदेशक सर्व शिक्षा अभियान विजय किरण आनंद के निर्देशन में 20 जून 2020 को औरैया जिले में जिला अधिकारी अभिषेक सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एस0पी0सिंह एवं डाइट प्राचार्य देवेंद्र प्रकाश सिंह की देखरेख में ऑनलाइन ए0आर0पी0परीक्षा का आयोजन जिला मुख्यालय काकोर में किया गया था जिसमें 18 रिक्त पदों के सापेक्ष 35 आवेदन प्राप्त हुए थे उनमें से पांच आवेदन सैद्धांतिक एवं तकनीकि त्रुटि के कारण निरस्त हो गए थे परीक्षा के दिन 19 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे ।11 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे एवं 3 अभ्यर्थी अनुत्तीर्ण हो गए 16 अभ्यर्थियों में से कुल विषय के सापेक्ष 11 अकादमी रिसोर्स पर्सन की नियुक्ति हुई। सुबोध कुमार ने विज्ञान विषय में अन्य विषय के सापेक्ष सर्वाधिक  89.2अंक प्राप्त कर सहार विकासखंड में सहयोगात्मक पर्यवेक्षण का दायित्व लिया।
चयनित सभी ए0आर0पी0 को एस0आर0जी0 सुनील दत्त राजपूत,अलका यादव,दिव्या मिश्रा ने बधाई दी।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم