Top News

गिरफ्तार पीएनबी के पूर्व मैनेजर ने पांच और किसानों के नाम पर 10.81 लाख कृषि लोन निकाला

गिरफ्तार पीएनबी के पूर्व मैनेजर ने पांच और किसानों के नाम पर 10.81 लाख कृषि लोन निकाला


*औरैया की ऊंचा बैंक में तैनाती के दौरान तत्कालीन मैनेजर व सहायक मैनेजर ने की धोखाधड़ी*

*फफूंद में कल गिरफ्तार हुए तत्कालीन मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर को पुलिस ने भेजा जेल*

*एक वर्ष पहले मिश्रीपुर ऊंचा पीएनबी में धोखाधड़ी कर किसान की जमीन को बना दिया था बंधक*


*पूछताछ में पुलिस के सामने आया पांच और किसानों के साथ धोखाधड़ी का लोन निकालने का मामला*

औरैया: जिले की फफूंद थाने की पुलिस ने मंगलवार को फफूंद के मोहल्ला बरकी टोला से चाय की दुकान से गिरफ्तार किए गए पंजाब नेशनल बैंक के तत्कालीन मैनेजर व सहायक मैनेजर को किसानों से धोखाधड़ी
कर उनके नाम पर फर्जी तरीके से कृषि लोन मंजूर कर लाखों रुपए निकाल लेने के आरोप में जेल भेज दिया। फफूंद निवासी एक किसान की जमीन को फर्जी दस्तावेज तैयार कर बंधक रखकर पीएनबी बहादुरपुर ऊंचा से एक लाख उन्नतीस हजार रुपए निकालने की शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार को तत्कालीन बैंक मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर को नगर के मोहल्ला बरकीटोला स्थित चाय की दुकान से गिरफ्तार किया था।बुधवार को पुलिस में दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।पुलिस द्वारा जांच में पांच और किसानों के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।
बुधवार को थाना फफूंद में सीओ अजीतमल कमलेश नारायण पाण्डेय ने बताया कि नगर के मोहल्ला चमनगंज निवासी किसान विजय नारायण राठौर पुत्र लाला राम राठौर ने एक साल पहले फफून्द थाना में मिश्रीपुर स्थित पीएनबी के तत्कालीन बैंक मैनेजर और कर्मचारियों के विरुद्ध फर्जी व्यक्ति से मिलकर खतौनी , आधार, कार्ड, क्रेडिट कार्ड,आदि को फर्जी रूप से तैयार कर साथ धोखाधड़ी की थी।जबकि वादी ने बैंक से कभी भी ऋण नही लिया था। उक्त मुकदमे में मंगलवार को फफूंद थाने के विवेचक उपनिरीक्षक अरविंद तरार ने पीएनबी मिश्रीपुर के तत्कालीन बैंक मैनेजर जय नारायण पुत्र बेचेलाल निवासी नवीन नगर बाबरपुर थाना अजीतमल व तत्कालीन असिस्टेंट मैनेजर अनिल कुमार दुबे पुत्र सम्पत कुमार दुबे निवासी नया गंज थाना कलक्टर गंज कानपुर नगर को बरकीटोला स्थित एक चाय की दुकान से गिरफ्तार किया था।
बुधवार को गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।पुलिस ने बताया कि वादी के भाई अमर सिंह ने बाइस जून 2016 को एक लाख सत्तावन हजार का लोन (किसान क्रेडिट कार्ड)इसी पीएनबी से बनवाया था।उसकी फाइल से आरोपितों ने खतौनी निकाली थी।खतौनी में वादी का नाम भी है खतौनी में वादी सहित सभी भाइयों के नाम चढ़े है।इसी आधार पर फर्जी खाता खोल कर वादी के नाम एक लाख उन्तालीस हजार का फर्जी लोन स्वीकृत कर जमीन को बंधक बना दिया था।
पुलिस की जांच में रीजनल रिकबरी आफिस कानपुर की ओर से लिखित रूप से बताया गया कि किसान द्वारिका पुत्र मंगल निवासी मानिकचंद्र (लोन दो लाख अट्ठाइस हजार),रामसूरत पुत्र जिया लाल निवासी मिल्क हुसैन पुर (लोन दो लाख अट्ठानवे हजार),ज्ञान सिंह पुत्र छोटे लाल निवासी रजौटीपुर( एक लाख बत्तीस हजार),ऊदल सिंह पुत्र राजाराम निवासी राघवपुर( लोन एक लाख इक्कतीस हजार),व गीता देवी पत्नी राम दयाल निवासी गढ़ा मानकचंद्र (लोन दो लाख बानवे हजार )के फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोन स्वीकृत किये हैं।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم