इस महीने 21 जून 2020 को लगाने वाला सूर्यग्रहण भारतीय समय के अनुसार सुबह 09:15 से शुरू होकर 03:04 बजे तक रहेगा. सूर्यग्रहण दोपहर 12:10 बजे अपने चरम पर रहेगा. 21 जून को लगने वाले सूर्यग्रहण का सूतक 20 जून की रात 09:15 से ही शुरू हो जायेगा जो कि ग्रहण के ख़त्म होने के साथ ही समाप्त होगा. लोगों को सलाह दी जाती है कि इस दौरान कोई भी शुभ कार्य न करें.

12 राशियों पर कैसा रहेगा इस सूर्य ग्रहण का असर  

मेष राशि- मेष राशि के लोगों को इस सूर्यग्रहण से लाभ होता दिखाई दे रहा है. इस राशि वालों को इस दौरान धन, पद और सम्मान की प्राप्ति होगी.

वृषभ राशि- इस सूर्यग्रहण का सबसे अधिक प्रभाव वृषभ राशि वालों पर पड़ने की संभावना है. इस राशि वालों के लिए यह सूर्यग्रहण आर्थिक और नौकरी के क्षेत्र में परेशानी पैदा करेगा.

मिथुन राशि- ऐसे लोग जिनकी राशि मिथुन है उनके लिए भी यह सूर्यग्रहण अच्छा नहीं है. मिथुन राशि के लोगों को वाहन दुर्घटना और वाद-विवाद जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.

कर्क राशि- कर्क राशि वाले जमीन-जायदाद और वाहन से जुड़े मामले में सावधानी रखें. क्योंकि इससे सम्बंधित विवाद होने की अधिक संभावना है.

सिंह राशि- इस राशि के लिए यह समय बहुत अच्छा है. जहां इस राशि वालों के लिए यह समय पैसे के मामले में मजबूत बनाएगा वहीँ इन्हें जीवनसाथी का भी सुख प्राप्त होगा.

कन्या राशि- कन्या राशि वाले लोगों के लिए भी यह सूर्यग्रहण लाभदायक साबित होने वाला है. इस राशि के लोगों को इस दौरान शुभ समाचार प्राप्त होने की प्रबल संभावना है.

तुला राशि- तुला राशि वालों को यह सलाह है कि वे किसी वाद-विवाद में न पड़कर खुद को शांत रखें.

वृश्चिक राशि- इस राशि के लोग जो भी फैसला करें बहुत सोच-समझ कर करें क्योंकि इस राशि के लोगों को किसी चिंता में पड़ने की संभावना है.

धनु राशि- धनु राशि के लोगों को यह सलाह है कि वे अपने जीवनसाथी का ध्यान रखते हुए ही फैसला करें नहीं तो पारिवारिक जीवन को लेकर तनाव हो सकता है.

मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए यह सूर्यग्रहण कुल मिलाकर शुभ और फलदायी रहने की सम्भावना है.

कुम्भ राशि- इस राशि के लोगों को मानसिक परेशानी हो सकती है और तनाव का सामना भी करना पड़ सकता है. जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह लेना न भूलें.     

मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए भी यह ग्रहण परेशान करने वाला है. इस दौरान इस राशि वालों के लिए खर्च अधिक रहेगा मतलब आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया. इस राशि के लोगों की तबियत खराब हो सकती है और मानसिक तनाव का सामना भी कर पड़ सकता है.