उत्तर प्रदेश न्यूज21
औरैया:-. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों में जुट गये हैं। जिस चुनाव से पहले पार्टी की नजर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और एमएलसी चुनाव पर है। सपा कार्यकारिणी की बैठक रामलखन रामदेवी शिक्षण संस्थान सहार में सोसल डिस्टनसिंग को देखते हुए जिलाध्यक्ष राजवीर यादव के नेतृत्व में सम्पन्न की गई है। बैठक में राजनीतिक, आर्थिक व सामाजिक हालातों पर चर्चा हुई, प्रदेश सरकार को घेरने की रणनीति पर भी मंथन किया जाएगा। इस दौरान जमीनी स्तर पर सपा संगठन को और मजबूती देने की रणनीति भी तैयार की गई। इस बैठक में जहां छोटे दलों से गठजोड़ (एडजेस्टमेंट) की भी रणनीति बनी,
समाजवादी पार्टी की बैठक 9 जून को सहार स्थित सपा कार्यालय के समीप दोपहर 1 बजे से हुई। इसमें औरैया जिलाध्यक्ष समेत कई नेता शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजवीर यादव ने की। राष्ट्रीय कार्यसमिति नीतिगत फैसले लेने के लिए पार्टी की सर्वोच्च बॉडी है।
पंचायत चुनाव पर भी फैसला
विधानसभा चुनाव से पहले इसी वर्ष त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और एमएलसी चुनाव हैं। पंचायत चुनाव पार्टी के बैनर पर लड़ा जाये या नहीं, कार्यकारिणी में इस पर भी फैसला हो सकता है। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को एक्टिव करने की रणनीति बनाई गई।
राज्यसभा चुनाव की भी चर्चा
सपा की बूथ कार्यकारिणी बैठक में चर्चा राज्यसभा चुनाव की भी की गई।इस बैठक में जिलाध्यक्ष राजवीर यादव,नृपेंद्र यादव (जिलाध्यक्ष जनसेवा मिशन)पूर्व सपा जिलामहासचिव,रामलखन सिंह यादव,महेश कठेरिया(पूर्व प्रधान),दीनू यादव,रामपाल सविता,रमेश दिवाकर व तमाम समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know