महेन्द्र सिंह उत्तर प्रदेश न्यूज21
जालौन:-कुठौंद जालौन विकासखंड कुठौंद के अंतर्गत आने बाले ग्राम वावली मे आज एक महिला जो कि दिल्ली से आयी थी, कोरोना पॉजिटिव निकली जिससे गांव में हड़कंप मच गया, ।
जिसकी सूचना थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर मिश्र को दी गयी सूचना मिलते है थाना प्रभारी निरीक्षक अपने दल बल के साथ वावली पहुँचे तथा समस्त ग्रामवासियो को घर से ना निकलने की हिदायत देते हुए गांव के मेन रास्तो मे बल्ली लगाकर कर गांव को सील करवा दिया !
बताते चले ग्राम वावली में एक महिला आज कोराना पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग तथा थाना प्रभारी की टीम ने गांव वावली में चौकसी बढ़ा दी है। ग्राम प्रधान अजय दीक्षित ने भी गांव में चौकसी बढ़ाकर लोगों के घरों से बाहर निकलने और बिना वजह घूमने पर पाबंदी लगा दी है!तथा 23 लोगो के जाँच हेतु सेम्पल भेजे गये है !
ज्ञात हो कि पूर्व गोखले नगर कोंच की एक महिला को कोरोना पाॅजिटिव पाया गया था, जिसकी काॅन्टेक्ट ट्रेसिंग में गांधी नगर कोंच की एक महिला की रिपोर्ट कोराना पाॅजिटिव आयी है। साथ ही एक महिला गोपालगंज उरई जो दिल्ली से आयी थी, जिसका भी सेम्पल लिया गया था , जिसकी भी रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आयी है , साथ ही ग्राम बावली विकास खण्ड कुठोन्द की एक महिला का भी सेम्पल भेजा गया था, जिसकी भी रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आयी है। उक्त सभी रिपोर्ट दिनांक 08.06.2020 के देर रात 03 और केस नये आये है। अब जनपद में कोरोना पाॅजिटिव की कुल संख्या 70 हो गयी है। अब जनपद में कोरोना के एक्टिव केस की कुल संख्या 25 है।इस कोरोना महामरी की विशेष चौकसी के लिए तहसील माधोगढ़ व तहसील जालौन के प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे, जिसमे दोनों तहसीलो के उपजिलाअधिकारी व तहसीलदार तथा सी ओ जालौन मौजूद रहे, और पूरे गांव को अपनी मौजूदगी मे सेनेटाइज करवाया !और सभी ग्राम वासियो से अपील की कि सोशल डिस्टेंसिग का पालन करना आप सभी के हित मे होगा!
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know