ब्यूरोचीफ:-सौरभ त्यागी उत्तर प्रदेश न्यूज21
कुठौंद ( जालौन )- विकासखंड कुठौंद के ग्राम बावली के दबंग ग्राम प्रधान अजय कुमार दीक्षित ने शनिवार को पशु चिकित्सा अधिकारी कुठौंद के कक्ष में पहुंचकर जमकर गाली गलौज की और सरकारी कागज भी उठा कर फेंके जबकि मौके पर उपस्थित पशु चिकित्सा अधिकारी कुठौंद और अन्य स्टाफ के साथी खड़े केवल तमाशा देखते रहे क्योंकि अजय कुमार ग्राम वावली के पिछले 10 सालों से ग्राम प्रधान हैं तो इनका कोई भी कार्य अगर कोई भी कर्मचारी या गांव के जनता इनके मन के अनुसार नहीं करते हैं तो यह अपनी दबंगई पर उतर आते हैं और अपने भ्रष्टाचार से कमाई हुए रुपयों का रुतबा दिखाने लगते हैं ऐसा ही इन्होंने कुठौंद के पशु चिकित्सालय में किया जिसको देखकर पशु चिकित्सा अधिकारी व अन्य स्टाफ के लोग के नीचे से जमीन ही खिसक गई जब पशु चिकित्सा अधिकारी ने बहुत नॉर्मल से बात की फिर भी ग्राम प्रधान अपनी दबंगई दिखाते रहे और कहते रहे कि आप अगर हमारी बात नहीं मानोगे तो हम आपको यहां पर रहने नहीं देंगे और आपका यहां से ट्रांसफर करवा देंगे क्योंकि मुझे अजय कुमार दीक्षित कहते हैं यह सब सुनते ही पशु चिकित्सालय के चिकित्सा अधिकारी ने ग्राम प्रधान के जाने के बाद कुठौंद थाने में तहरीर देते हुए ग्राम प्रधान के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत एवं कार्रवाई करने की मांग की है अब देखना है कि थाने में भी क्या ग्राम प्रधान की दबंगई चलेगी या प्रशासन का डंडा चलेगा यह तो आने वाला समय ही बताएगा लेकिन यहां पर पूरा स्टाफ पशु चिकित्सालय का घबराया हुआ है क्योंकि अरे ब्लॉक की गौशाला का निरीक्षण पशु चिकित्सा अधिकारी प्रत्येक माह करने जाते हैं तो बॉलीग्राम की गौशाला का भी निरीक्षण पशु चिकित्सालय के चिकित्सा अधिकारी आते हैं निरीक्षण करने एवं घायल गायों का इलाज करने भी आते हैं ।ग्राम प्रधान इनकी जान का दुश्मन ना बन जाए इसलिए थाने में तहरीर देकर अपनी सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know