Top News

कोंच में फर्नीचर के गोदाम में लगी भीषण आग,!

*करीब 30 लाख का सामान जलकर हुआ खाक,एक कार भी जली,* 

🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥

*उत्तर प्रदेश न्यूज़21*
*जिला ब्यूरो सौरभ त्यागी जालौन*

कोंच(जालौन): कोंच नगर के बाहरी छोर पर बीती रात एक फर्नीचर के गोदाम में भीषण आग लग गई।आग इतनी भयावह थी कि गोदाम में रखा फर्नीचर का सारा सामान जलकर खाक हो गया साथ ही गोदाम के अन्दर रखी एक कार भी आग की चपेट में आ गई।वहीं आग की लपटें देख आसपास रहने वाले लोगों ने इसकी सूचना दमकल कर्मियों को दी जिसके बाद सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और कई घंटों की मशक्कत  के बाद आग पर काबू पाया।आग से करीब 25 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।मामले के मुताबिक कोंच नगर के फैक्ट्री एरिया में दीप  अग्रवाल(दीपू)फर्नीचर का गोदाम किए हुए हैं जहां पर वह लकड़ी के फर्नीचर बनाकर सप्लाई कराने का काम करते हैं।मंगलवार-बुधवार की मध्य रात में उक्त गोदाम में अचानक आग लग गयी और आग ने गोदाम में रखा फर्नीचर का सारा सामान अपनी चपेट में ले लिया जिससे सामान धू-धू कर जलने लगा वही आग की ऊंची लपटें देख फैक्ट्री एरिया में रहने वाले लोगों ने तत्काल इसकी सूचना गोदाम मालिक और दमकल कर्मियों को दी।वहीं सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी भयावह थी कि दमकल कर्मियों को इसे बुझाने के लिए कई घंटों की मशक्कत करनी पड़ी तब कहीं जाकर 5 घंटे के बाद आग पर काबू पाया जा सका।आग की चपेट में आने से गोदाम में रखी एक कार भी जल गयी।इस आग से गोदाम में रखा लगभग 25 लाख रुपए का फर्नीचर का सामान जलने का अनुमान लगाया जा रहा है।उधर घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम अशोक कुमार, सीओ राजीव प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक इमरान खान ने मौके पर पहुंचकर घटना का मुआयना किया और आग लगने के कारणों की जांच की।प्रथम दृष्टया उक्त आग शॉर्ट सर्किट से लगना प्रतीत हो रही है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم